Massage therapy spa
call now . 8859075452 . 8077971552
भागदौड़ भरी जिंदगी में आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। इसके लिए खुद को आराम देना बेहद जरूरी है और मसाज इसके लिए बेहद अच्छा तरीका है। मसाज से न सिर्फ मस्तिष्क तनाव रहित होता है, बल्कि शरीर के दर्द को भी दूर करता है। हफ्ते में एक बार या महीने में तीन बार मसाज करवाना बेहद जरूरी है। इससे शारीरिक और मानसिक तनाव के लावा कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्यें भी ठीक होती हैं।
मालिश के प्रकार निम्नलिखित हैं –
- हेयर मसाज -
हेयर मसाज आप घर में बिना तेल के साथ या भीना तेल की भी कर सकते हैं। हेयर मसाज करने से बाल बढ़ते हैं और उनका झड़ना भी कम होता है। साथ ही हेयर मसाज से सिर की त्वचा का रक्त परिसंचरण भी बढ़ता है। हेयर मसाज करने से आपके बालों की जड़ें भी मजबूत होती हैं।
- हेड मसाज -
हेड मसाज में आपके सिर और माथे की मालिश की जाती है। सही तकनीक से हेड मसाज करने से सिर की त्वचा की रक्त वाहिकाएं उत्तेजित होती हैं और रक्त वाहिकाओं की मदद से ऑक्सीजन को अच्छे से अवशोषित करने में मदद मिलती है। हेड मसाज करने से सिर दर्द की समस्या भी कम हो जाती है।
- बॉडी मसाज -
बॉडी मसाज में आपके पूरे शरीर की मालिश की जाती है। इसमें फेस मसाज, पैरों की मसाज, हाथों की मसाज, कमर आदि की मसाज शामिल होती है। बॉडी मसाज से आपके पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण बढ़ता है और शरीर के दर्द से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
- पैरों की मसाज -
दिनभर व्यस्त जीवनशैली के कारण आप थक जाते हैं, और अक्सर पैरों में दर्द हो जाता है। इसके लिए पैरों की मसाज करवाना बेहद फायदेमंद होता है। पैरों की मसाज करने से मांसपेशियों में आया तनाव कम हो जाता है, साथ ही पैरों का दर्द भी दूर हो जाता है। मसाज करने से पैरों का रक्त प्रवाह भी बढ़ता है। पैरों की मसाज करने के लिए पहले उंगलियों से पैरों पर हल्के हाथ से कुछ ख़ास "प्रेशर पॉइंट्स" को दबाया जाता है। फिर धीरे-धीरे पूरे पैर की मालिश की जाती है।
- फेस मसाज - फेस मसाज आप या तो रोज खुद कर सकते हैं या फिर फेशियल करवाते समय भी करवा सकते हैं। फेस मसाज में गाल, माथे, ठोढ़ी और गर्दन की मालिश की जाती है। फेस मसाज हल्की-हल्की उंगलियों से किया जाता है। ध्यान रखें, चेहरे पर अधिक दबाव कभी नहीं डालना चाहिए, वरना इससे आपकी चेहरे की त्वचा लटक सकती है।
1. मसाज तनाव दूर करता है -
तनाव को दूर करने के लिए मसाज बेहद अच्छा तरीका है। मसाज की मदद से आपका मस्तिष्क एकदम शांत हो जाता है और शरीर को बेहद राहत मिलती है।
2. मसाज रक्त परिसंचरण को सुधारता है -
मसाज करने से मांसपेशियों का तनाव कम हो जाता है और इस तरह आपके पूरे शरीर में रक्त प्रवाह अच्छे से बढ़ता है। इसके अलावा रक्त परिसंचरण सुधरने से आपके पूरे शरीर को कई सकारात्मक प्रभाव भी मिलते हैं जैसे चक्कर आने और मांसपेशियों में दर्द की समस्या दूर होती है।
3. मसाज से दर्द कम होता है -
मसाज कई समस्याएं जैसे कमर में दर्द और मांसपेशियों में अकड़न को कम करता है। मसाज करते समय जहाँ दर्द हो, उस जगह की हलकी मालिश करने से दर्द कम हो सकता है। इसके लिए अगर आप किसी पेशेवर मसाज थेरेपिस्ट के पास जा सकें, तो ज्यादा फायदा होगा।
4. मसाज विषाक्त पदार्थों को साफ करता है -
मसाज करने से शरीर के मुलायम उत्तक उत्तेजित होते हैं और रक्त व लिम्फाटिक प्रणाली से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं।
5. मसाज से मासपेशियां लचीली बनती हैं -
मसाज करने से मांसपेशियों में आया तनाव कम होता है और इस तरह आपको दर्द से आराम मिलने लगता है। मसाज से मांसपेशियां खुल जाती हैं और लचीली बन जाती हैं।
6. मसाज से नींद न आने की समस्या ठीक होती है -
मसाज करने से आपके मस्तिष्क को आराम मिलता है और मूड भी अच्छा होता है। शांत और रिलैक्स्ड मूड के साथ सोने से आपको नींद बेहद अच्छी आती है। इस तरह आप सुबह थका हुआ महसूस नहीं करते।
7. मसाज से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है -
मसाज से लिम्फ ग्रंथि (nodes) उत्तेजित होती है जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
8. मसाज से थकान कम होती है -
मसाज से दिमाग शांत होता है जिससे नींद अच्छी आती है। इससे आप सुबह भरपूर और सुखद नींद के बाद जब उठते हैं, तो आप में ऊर्जा ज़्यादा होती है और दिन के अंत में थकान कम महसूस होती है।
9. मसाज करने से डिप्रेशन और चिंता की समस्या कम होती है -
मसाज से आपके शरीर में "एंडोर्फिन" (endorphin) नाम का हॉर्मोन निकलता है, जिससे आप खुश, ऊर्जा से भरपूर और रिलैक्स महसूस करने लगते हैं। इससे डिप्रेशन (अवसाद) और चिंता कम महसूस होती है।
10. मसाज की मदद से सर्जरी और चोट के बाद की सूजन कम होती है -
खेल में आयी चोट या सर्जरी के बाद शरीर को वापस चुस्त बनाने के लिए मसाज से ठीक किया जा सकता है। इस तरह की मसाज केवल पशेवर मसाज थेरेपिस्ट ही कर सकते हैं।
मसाज के फायदे?
इससे मसल्स रिलैक्स होती है और साथ ही सिर दर्द, पेट दर्द, बदन दर्द और हड्डियों में दर्द में राहत मिलती है. रोज बॉडी मसाज कराने से शरीर फिट रहता है और साथ ही बॉडी का एक्स्ट्रा फैट भी बर्न होता है. रेगुलर मसाज कराने से बॉडी में लचीलापन आता है. इसके अलावा अच्छी नींद आती
मसाज के फायदे
- 2. मसाज नेचुरल पेन रिलीवर है। मसल्स रिलैक्स होती हैं। सिर दर्द, बदन दर्द में राहत मिलती है।
- 3. रेग्युलर मसाज कराने से बॉडी का एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। मोटापा दूर करने में हेल्प मिलती है।
- 4. मसाज से मसल्स की स्टिफनेस दूर होती है। बॉडी में लचीलापन आता है। मूवमेंट बेहतर होता है।
- 5. रेग्युलर मसाज से बॉडी से सभी ऑर्गन्स में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। BP नॉर्मल होता है।
- 6. रेग्युलर मसाज से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है। रंगत निखरती है। झुर्रियों से बचाव होता है।
- 7. मसाज से बॉडी की मसल्स रिलैक्स होती हैं। टेंशन और थकान दूर होती है। अच्छी नींद आती है।
- 8. मसाज से आंतों की क्षमता बेहतर होती है। बॉडी से टॉक्सिन्स निकल जाते हैं। डाइजेशन अच्छा होता है।
- 9. मसाज से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन नॉर्मल होता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस अच्छा होने से डायबिटीज में फायदा होता है।
- 10. मसाज से BP नॉर्मल रहता है। एंग्जाइटी दूर होती है। हार्ट रेट नॉर्मल होता है। इससे हार्ट हेल्दी रहता है।
Health Benefits of Massage: बॉडी मसाज सेहत के लिए किस तरह जरूरी है, जानिए फायदे और तरीके
Health Benefits of Massage मसाज हर उम्र की जरूरत है मसाज करने से हड्डियां मजबूत रहती है। यह शरीर को टोन करने सेंट्रल नर्वस सिस्टम को शांत करने और पेट की समस्याओं को दूर करने में बेहद असरदार है।
बॉडी मसाज हेल्थ ट्रीटमेंट की एक ऐसी तकनीक है जो पिछले 200 सालों से चलन में है। मसाज थेरेपी से बॉडी के विभिन्न हिस्सों में ऑयल लगाकर उनकी मालिश की जाती है। मसाज करने से बॉडी की एक्सरसाइज होती है, साथ ही कई तरह की दर्द और तकलीफों से भी निजात मिलती है। मसाज हर उम्र की जरूरत है, मसाज करने से हड्डियां मजबूत रहती है। मसाज से शरीर को टोन करने, सेंट्रल नर्वस सिस्टम को शांत करने और पेट की समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलती है। सेहत के लिए जरूरी मसाज अगर ठीक तरह से की जाए तभी उसके फायदे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)











.png)
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें